फिरोजपुर के गांव बजीदपुर दुर्गा माता में बजरंग दल के सीनियर लीडर कृष्ण प्रजापत पहुंचे। इसके हुसैनीवाला बार्डर देखने पहुंचे। मंदिर कमेटी के सदस्य तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि उनके गांव के दुर्गा माता मंदिर, श्री अखंड रामायण सेवा समिति दुर्गा माता मंदिर बजीदपुर फिरोजपुर पंजाब, दुर्गा भजन मंडली, दुर्गा माता महिला भजन मंडली जो पुराने समय से सनातन धर्म से जुड़े कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती आ रही है। उसका असर पूरे पंजाब में ही नहीं बल्कि पंजाब के बाहर भी है। इसका सबसे नया उदाहरण बजरंग दल के सीनियर लीडर कृष्ण प्रजापत, उनके मंदिर पहुंचे, जिन्होंने बाहर से सुना है कि गांव बजीदपुर के मंदिर से जुड़ी संस्थाएं अच्छा काम कर रही हैं।