फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने के बची

फगवाड़ा के गांव नरुड़ में बुधवार सुबह एक स्कूल बस के टायर मिट्टी में धंस गए। गनीमत यह रही कि बस पलटने से बच गई जिससे बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि जब यह घटना घटी तब बस में कुछ बच्चे सवार थे। श्री गुरु हरगोबिंद सिख मिशनरी पब्लिक स्कूल पांछटा की बस बच्चों को लेने गांव नरूड़ आई थी। इसी दौरान दूसरी गाड़ी को साइड देते समय बस सड़क से उतर गई और टायर मिट्टी में धंस गए। बाद में बच्चों को दूसरी बस में बैठा कर स्कूल भेजा गया। बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए जाएं और ड्राइवर को निर्देश दिए जाएं की बस चलते समय किसी तरह की लापरवाही ना की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें