फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व नौजवान सोसायटी ने वोकेशनल कोर्स पूरा करने वाली महिलाओं को बांटे सर्टिफिकेट

सर्व नौजवान वेलफेयर सोसायटी फगवाड़ा ने सोसवा पंजाब के सहयोग से स्थानीय वोकेशनल सेंटर स्कीम नंबर 3, होशियारपुर रोड फगवाड़ा में सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे वोकेशनल सेंटर में ट्रेनिंग लेने वाली 50 लड़कियों को कोर्स पूरा होने पर सर्टिफिकेट वितरण संबंधी समारोह आयोजित किया। जिसमें आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज व प्रदेश प्रवक्ता हरनूर सिंह (हरजी) मान हल्का इंचार्ज फगवाड़ा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। जबकि विशेष मेहमानों के रूप में शहर के मेयर रामपाल उप्पल और संतोष कुमार गोगी जिला सचिव आम आदमी पार्टी, डिप्टी मेयर विक्की सूद, तविंदर राम चेयरमैन मार्केट कमेटी फगवाड़ा, सोनिया महंत, गद्दी नशीन डेरा शीला महंत साबरी भगतपुरा उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य अतिथि हरजी मान ने कटिंग, टेलरिंग और ब्यूटीशियन का कोर्स पूरा करने वाली लड़कियों को सर्टिफिकेट बांटते हुए सोसाइटी के प्रयासों को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि लड़कियां हाथ का हुनर सीखकर परिवार की आर्थिक स्थिति की मजबूत नींव रख सकती हैं, क्योंकि लड़कियां समाज की रीढ़ होती हैं। जो हर फील्ड में आगे बढ़ने में काबिल होती हैं। आज के समय में लड़कियों के पास भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के काफी मौके हैं और वे बराबरी के आधार पर अच्छा परफॉर्म भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों को बिना किसी झिझक और डर के समाज में अपनी जगह बनाने की कोशिश करनी चाहिए और आत्मनिर्भर होने की भी जरूरत है। हरजी मान ने मौजूदा सरकार द्वारा युवाओं के लिए बनाई नीतियों का भी खास जिक्र किया। विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे मेयर रामपाल उप्पल ने अपने संबोधन में सोसाइटी की इस पहल की तारीफ की और कहा कि वोकेशनल ट्रेनिंग इंसान की जिंदगी का आधार है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक लड़की को अपनी पसंदीदा हस्तकला में दक्षता हासिल करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें