फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

₹20,500 वेतन घोषणा के बावजूद कीरतपुर साहिब में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, शहर में गंदगी के ढेर

श्री कीरतपुर साहिब, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सफाई कर्मियों का मासिक वेतन ₹20,500 किए जाने की घोषणा के बावजूद श्री कीरतपुर साहिब में सफाई कर्मियों की हड़ताल लगातार जारी है। सफाई कर्मियों का कहना है कि केवल वेतन वृद्धि से उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। जब तक शेष मांगों पर भी सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। मुख्य बाजारों, वार्डों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कई स्थानों से दुर्गंध उठ रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। सफाई व्यवस्था ठप होने का असर धार्मिक स्थलों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। धार्मिक जत्थेबंदियों और श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों एवं मंदिरों के आसपास फैली गंदगी पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा साहिबान तथा अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास कूड़े के ढेर लगे होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं के सामने धार्मिक नगरों की छवि धूमिल हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें