फिरोजपुर नगर काउंसिल की सफाई सेवक यूनियन पंजाब के सदस्यों ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों के समर्थन में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन नगर काउंसिल कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकला। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा और समय पर वेतन भी नहीं मिल रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे आंदोलन तेज करेंगे और शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।