फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट के कंडी क्षेत्र धारकलां की सड़कें और पुलियां पूरी तरह टूटीं, एक साल से प्रशासन की अनदेखी

जिले के कंडी क्षेत्र धार कलां के गांव पट्टा से गूंड़ा नगरोटा और पट्टा से सारटी जाने वाली दोनों सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं। इन सड़कों की हालत इतनी खराब हो गई है कि लोगों सहित वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। वहीं, गांव सारटी में सड़क पर बनी पुलियां भी टूट चुकी हैं, जिससे लोगों की परेशानी ओर बढ़ गई है। यह सड़क गांव सारटी के स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क और पुलियों की जर्जर हालत के कारण बच्चों को प्रतिदिन जोखिम उठाकर स्कूल जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ता सुलिंदर सिंह के अनुसार यह सड़क और पुलियां करीब एक साल से टूटी हुई हैं, लेकिन आज तक न तो शासन और न ही प्रशासन का कोई अधिकारी मौके का निरीक्षण करने पहुंचा है। लंबे समय से समस्या बनी रहने के बावजूद सड़क और पुलियों की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्र के लोगों ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि पट्टा से गूंड़ा नगरोटा और पट्टा से सारटी जाने वाली सड़कों तथा गांव सारटी में टूटी हुई पुलियों का तुरंत निरीक्षण करवाकर मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके और स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें