जिले के सरना नहर के पास वाले सूए में पानी के तेज बहाव के कारण सड़क लगातार बहाव की चपेट में आ रही है। आसपास के दुकानदारों, खोखा संचालकों और स्थानीय निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नहर विभाग से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों को चिंता है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो सड़क को भारी नुकसान होने के साथ किसी बड़े हादसे का भी खतरा पैदा हो सकता है।