फिरोजपुर के सिविल सर्जन डॉक्टर राजविंदर कौर ने कहा कि गांव रुकने वाला के साथ छह से अधिक गांव हैं , जो बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। यहां गांव बग्गे वाला में मेडिकल कैंप स्थापित किया गया है। कैंप में हर प्रकार की दवाइयां रखी गई है। लोगों को मेडिकल सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कैंप 24 घंटे सेवा प्रदान कर रहा है। कोई भी व्यक्ति यहां पर आ सकता है। उनकी टीमें राहत कैंपों में भी जा कर बीमार लोगों का चेकअप कर रही है। एक सवाल के जवाब सिविल सर्जन ने कहा कि उन्होंने गांव के सरपंच और लोगों से बातचीत कर मुश्किलें सुनीं हैं। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा नहीं होगी। प्रत्येक व्यक्ति को मेडिकल सुविधा के अलावा अन्य मदद प्रदान की जाएगी। क्योंकि पानी बढ़ने से यहां के सभी गांव पानी की चपेट में आ चुके हैं।