फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में एनडीआरएफ और सेना की टीमें बचाव कार्य में जुटी

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Aug 2025 09:12 AM IST

फिरोजपुर की डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने बताया कि बारेके गांव में राहत कैंप बनाया गया है। यहां पर लोग आकर रह रहे हैं। मौजूदा समय में यहां पर 110 के करीब लोग ठहरे हुए हैं। इन्हें हर प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही है। वह राहत कैंप का निरीक्षण करने आई हैं। यहां रह रहे लोगों से बातचीत की उन्हें किसी चीज की जरूरत तो नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गांव धीरा घारा, फतेह व अन्य गांव में जरूरत के अनुसार राहत कैंप स्थापित किया जा रहे हैं। एनडीआरएफ और आर्मी की टीमें बाढ़ प्रभावित गांव से लोगों को रेस्क्यू करके राहत कैंपों में ला रही है। उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंच रही है। फिरोजपुर के लगभग 62 गांव है, जो बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है। हर प्रकार के वह प्रबंध किए हुए हैं। पहाड़ों पर बारिश होने के कारण पानी दरिया में आ रहा है। हरिके हेड़ और हुसैनीवाला हेड़ से आगे लगभग 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिन जगहों पर बांध कमजोर है, ड्रेनेज विभाग उन जगहों को मजबूत करने पर लगा हुआ है। वह खुद हर जगह पर जाकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। घबराने की कोई बात नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें