फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब फगवाड़ा जैम्स ने सिलाई सेंटर को भेंट की पांच मशीनें

रोटरी क्लब फगवाड़ा जैम्स ने अपने समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए क्लब प्रधान सीए राकेश चावला की अगवाई में स्थानीय स्टार सिटी कालोनी खेड़ा रोड पर पंजाब प्रदेश धार्मिक समिति और फगवाड़ा सोशल वैलफेयर कमेटी की ओर से संचालित सिलाई सेंटर को पांच सिलाई मशीनें भेंट की। इस दौरान क्लब प्रधान सीए राकेश चावला ने कहा कि महंगाई के इस दौर में महिलाओं का कामकाजी होना समय की जरूरत है। लेकिन घरेलु विवशताओं की वजह से प्रत्येक महिला के लिये घर से बाहर जाकर काम करना संभव नहीं है। इस लिहाज से इन दोनों संस्थाओं द्वारा इस सिलाई सेंटर के जरिये जरूरतमंद महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सिलाई की ट्रेनिंग देना बहुत ही सराहनीय प्रयास है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी इस सिलाई सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं के लिये हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जायेगी। कमेटी प्रमुख मनीष कनौजिया ने सिलाई मशीनों के फुट पैडलों की आवश्यकता से क्लब पदाधिकारियों को अवगत करवाया। जिसका प्रबंध करने का भी क्लब की तरफ से भरोसा दिया गया। मनीष कनौजिया तथा कमेटी प्रधान सुरिन्द्र कुमार ने क्लब का सहयोग के लिये हार्दिक आभार प्रकट किया। इस अवसर पर क्लब सचिव राकेश सूद, निवर्तमान प्रधान पवन कुमार कालड़ा, प्रोजैक्ट डायरैक्टर महिन्द्र सेठी के अलावा कमेटी सरपरस्त हरीश चंबा, उप प्रधान पंकज शर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें