मोगा में रविवार दोपहर 12 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। महज एक घंटे हुई तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद शहर की कई मुख्य सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। वहीं, सड़क पर भरे पानी के बीच बच्चों को बारिश का आनंद लेते हुए भी देखा गया।