कपूरथला में बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली। मौसम का मिजाज एकदम बदलने से बाजारों में लोगों की आमद कम हुई। सब्जी मंडी में दुकानदार बारिश से सामान बचाने के लिए उन्हें प्लास्टिक की शीट व तिरपाल से ढंकते नजर आए।