फिरोजपुर में रविवार सुबह हुई बारिश से शहर दाना मंडी में पड़ा धान गीला हो गया। किसानों का कहना है कि पंजाब मंडी बोर्ड का सीवरेज ब्लॉक पड़ा है जिस कारण बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है। उनका धान पानी में तैर रहा है। उन्होंने मंडी बोर्ड के अधिकारियों से मांग की है कि वह सीवरेज सिस्टम ठीक करवाएं, ताकि बारिश के दौरान मंडी में पानी इकट्ठा ना हो सके। पानी की निकासी आसानी से हो जाए।