फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर डिवीजन के रेलकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार

फिरोजपुर रेल डिवीजन के सीनियर डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक नर सिंह ने “उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार” से दिल्ली मुख्यालय तथा उत्तर रेलवे के 6 मंडलों (दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, अम्बाला, जम्मू तथा फिरोजपुर) के कुल 154 अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कृत किया। फिरोजपुर मंडल के 11 कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक नर सिंह ने पुरस्कृत रेलकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन रेलकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन कर अपने सेवा को उत्कृष्ट व बेहतर बनाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें