फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा: पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा, घर में तोड़फोड़

फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर स्थित जगत राम सूंड कॉलोनी में आज मंगलवार सुबह दो परिवारों ने पैसे के लेनदेन को लेकर खूब हंगामा और तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जो कि मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगत राम सूंड कॉलोनी में रहने वाली ऊरमा देवी और राकेश कुमार का पैसे के लेनदेन संबंधी विवाद है। आज सुबह यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि कथित तौर पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के मकान के गेट तथा अन्य सामान की तोड़फोड़ कर दी। दोनों ने एक दूसरे पर तोड़फड़नि के आरोप लगाए हैं तथा मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मामले की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें एक पक्ष के लोग तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें