फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गायक बाबा गुलाब सिंह बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंचे

पंजाबी गायक बाबा गुलाब सिंह हुसैनीवाला बार्डर से सटे बाढ़ प्रभावित गांवों के पीड़ितों वास्ते राहत सामग्री लेकर पहुंचे। गुलाब सिंह ने कहा आखिरी दौर तक बाढ़ पीड़ितों का साथ देंगे। गुलाब सिंह ने कहा कि बाढ़ के पानी से पंजाब के ज्यादातर गांव की बहुत खराब स्थिति है। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की है कि वे एकजुट होकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री और पशुओं के खाने के लिए चारा पहुंचाया जाए। एक सवाल के जवाब में गुलाब ने कहा कि ना सरकार से आस रखते हैं और ना आस है। डेमों से पानी छोड़ने से पहले ये नहीं सोचा कि शहर डूबेंगे। इसकी तरफ किसी भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के लिए 2200 करोड़ रुपये फंड जारी किया है। जबकि पंजाब के लिए अभी तक कोई फंड जारी नहीं किया गया है। पंजाब किसी का गुलाम नहीं है। पूरे देश को पंजाब अनाज सप्लाई करता है। बाढ़ पीड़ितों कि वह हमेशा सेवा करेंगे। उन्होंने सभी सभी समाजसेवी संस्थाओं को एकजुट होकर ग्राउंड स्तर पर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें