फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब शिक्षा क्रांति: अभिभावकों की वर्कशॉप 2 का शहीद मक्खन सिंह स्कूल में आयोजन

पंजाब शिक्षा क्रांति के अंतर्गत अभिभावकों की वर्कशॉप 2 का आयोजन जिला पठानकोट में जिला शिक्षा अधिकारी कमलजीत कौर, उप -जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी शिक्षा अमनदीप कुमार और प्रिंसिपल मीनम शिखा की देखरेख में शहीद मक्खन सिंह सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल पठानकोट में किया। जिसमे हलका इंचार्ज विभूति शर्मा मुख्य मेहमान और और एडवोकेट रमेश कुमार इंचार्ज शिक्षा विंग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इसमें विद्यार्थियों के अभिभावकों को बताया गया कि घर में बच्चों की देखभाल कैसे की जाए, पढ़ाई उनकी सहायता की जाए और परीक्षा की तैयारी में वह उनकी कैसे मदद कर सकते हैं। एडवोकेट रमेश कुमार इंचार्ज शिक्षा विंग ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से स्कूलों को डिजीटल बनाया जा रहा। इसी के तहत स्कूलों को कंप्यूटर और इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल दिए जा रहे हैं। जिससे विद्यार्थी नई तकनीक के साथ जुड़ सकेंगे। स्कूल प्रिंसिपल मीनम शिखा ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को बताया कि सैशन 2026 के लिए सरकारी स्कूलों में दाखिला मुहिम का आगाज पंजाब सरकार की तरफ से किया जा चुका है, इसलिए अपने बच्चों और आसपास के बच्चों को भी सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सुलक्ष ठाकुर, प्रदीप जोशी, सुनील कुमार, जनक राज, राकेश पठानिया, राजीव कुमार, ब्रजेश ठाकुर, रोहित महाजन, मधु गुप्ता, अनुराधा, अंजू आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें