फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बैंक मुलाजिमों ने 20 किसानों से मारी पांच करोड़ की ठगी

किसानों की लिमिट बनाने के नाम पर एक निजी बैंक ने तकरीबन पांच करोड़ रुपये का घोटाला किया है। किसानों ने उक्त बैंक के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस से शिकायत की है। किसानों का कहना है कि उनसे उक्त बैंक के मुलाजिमों ने लिमिट बनाने के नाम पर सभी दस्तावेज वसूल लिए। लिमिट वर्ष 2023 में बनाई थी। उनके नाम पर कर्ज लेकर धनराशि अपने खातों में डलवा लेते थे, उन्हें भनक तक नहीं लगी। बैंक का एक मुलाजिम ठगी मारकर विदेश भाग गया है। किसानों ने बैंक के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस से शिकायत की है। लगभग बीस किसानों के साथ ठगी हुई है। एक किसान ने बताया कि उसने ट्रैक्टर खरीदना था। जब ट्रैक्टर खरीदने गया तब पता चला कि उसने लाखों रुपये का कर्ज लिया हुआ है। जबकि उसने कभी कर्ज लिया ही नहीं। उक्त बैंक के मैनेजर से स्टेटमेंट मांगी तो दी नहीं। तब पता चला कि बैंक मुलाजिमों ने उनके साथ ठगी मारी है। किसान लालजीत सिंह व गुरमुख सिंह के अलावा अन्य किसानों के साथ ठगी हुई है। उधर, पुलिस का कहना है कि उनके पास किसान प्रभजीत सिंह की शिकायत आई है कि उसके साथ 34 लाख रुपये की ठगी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। फिलहाल बैंक के चार मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तकरीबन बीस किसानों के साथ ठगी हुई है। सभी से शिकायत ले रहे हैं। ये घोटाला लगभग पांच करोड़ का है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें