फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट के सुजानपुर में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध ठिकानों पर की गई जांच

शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 11:53 AM IST

सुजानपुर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर संदिग्ध स्थानों और ठिकानों की जांच की। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई। पुलिस की ओर से चलाए गए इस अभियान के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल रहा। पुलिस टीमों ने संवेदनशील स्थानों के अलावा आसपास के इलाकों में भी तलाशी ली। ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोकना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा। डीएसपी धार कलां राजेश कक्कड़ ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर समय-समय पर ऐसे सर्च ऑपरेशन चलाए जाते हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की जांच की जाती है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई गई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की। कहा कि यदि किसी व्यक्ति को क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें