बठिंडा के गोनियाना रोड पर स्थित होटल पेरिस हिल्टन में रविवार देर रात पुलिस ने रेड की। होटल में चल रही किट्टी पार्टी दौरान थाना कोतवाली पुलिस ने छापामरी की तो वहां हड़कंप मच गया। किट्टी पार्टी में बड़ी संक्या में युवक और युवतियां शामिल थी। पुलिस ने होटल से कुछ युवकों को हिरासत में लिया, जबकि युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। थाना कोतवाली पुलिस ने होटल मालिक पंकज, काला समेत करीब 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लगभग नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने की है।