फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में पुलिस मुलाजिम पर दो बदमाशों संग ट्रक चालक से 2500 रुपये छीनने का आरोप

विधानसभा हलका जीरा में नाका लगाकर बैठे एक पुलिस मुलाजिम पर दो बदमाशों के साथ मिलकर ट्रक चालक से 2500 रुपये छीनने का आरोप लगा है। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों के पास कापा भी था। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद ट्रक चालक ने आरोपियों का पीछा किया तो पुलिस मुलाजिम बाइक से छलांग लगाकर नाके पर लगे तंबू में जाकर छिप गया, जबकि उसके साथ मौजूद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि संबंधित पुलिस मुलाजिम नशे का आदी है और नशीले टीके लगाने की बात भी सामने आ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुलिस कर्मचारी ही कथित तौर पर लुटेरों के साथ मिलकर राहगीरों से लूटपाट करेंगे तो आम लोगों की सुरक्षा कौन करेगा। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। इसके बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपी मुलाजिम से उनकी छीनी गई 2500 रुपये की धनराशि वापस दिलवाई। पीड़ितों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी पाए जाने वाले पुलिस मुलाजिम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसे कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया जाए, ताकि पुलिस विभाग की छवि खराब न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें