पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। फिरोजपुर के फाजिल्का में पुलिस ने रविवार बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। यह मुठभेड़ फाजिल्का के सिटी थाने के प्रभारी निरीक्षक लेख राज के नेतृत्व में अरनीवाला थाने की सीमा में की गई छापेमारी के दौरान हुई। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए हैं। आरोपियों की पहचान साहिल जोसन निवासी चक्क फाखर और सुखपाल सिंह उर्फ पालू निवासी महुआना रोड, अरनीवाला के रूप में हुई है।