फगवाड़ा के बाजारों और सड़कों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण संबंधी पुलिस द्वारा बार बार अपील करने का कोई असर दुकानदारों पर नहीं हो रहा है। इस कारण आज मंगलवार को एक बार फिर से फगवाड़ा पुलिस एसपी माधवी शर्मा के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी तथा फगवाड़ा के गोल चौक से लेकर झटकईयां चौक तक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान जहां दुकानदारों को एक बार फिर से अपना सामान दुकानों के अंदर रखने की अपील की गई वहीं कुछ रेहड़ी पर फूल बेचने वालों को सड़क से पीछे की तरफ हटवाया तथा कुछ लोगों के चालान भी काटे गए। इस अवसर पर एसपी माधवी शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक बार फिर फगवाड़ा के दुकानदारों से अच्छा शहरी बनने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें सख्ती करने के लिए मजबूर ना किया जाए।