कपूरथला के मोहल्ला लाहोरी गेट में कुछ अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसकी सीसीटीवी वीडियो सामने आई है। घटना के बाद घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उपचार के बाद घायल की एमएलआर काट कर सिटी थाना पुलिस को भेज दी है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन राजेश कुमार पुत्र सुंदरशाम वासी मोहल्ला दीवान सौदागर ने बताया कि वह हलवाई का काम करता है तथा रविवार शाम को वह अपने साथी के साथ कुष्ठ आश्रम के नजदीक किसी ग्राहक को सामान की सूची देकर घर लौट रहा था। तो रास्ते में मोहल्ला लाहोरी गेट के नजदीक 3-4 अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया तथा गाली-गलौज करने लगे। उसने जब विरोध किया तो उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।