कहावत है कि ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। यह कहावत पंजाब के एक शख्स के लिए सच साबित हुई। पेशे से मजदूर व्यक्ति की महज छह रुपये में एक करोड़ की लॉटरी निकली है। जैसे ही उसे इस बात का पता चला तो उसका और परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मजदूर का नागालैंड स्टेट लॉटरी से एक करोड़ रुपये का इनाम निकला है। यह लॉटरी उसने महज छह रुपये में खरीदी थी।