फिरोजपुर के विधानसभा जीरा के ब्लॉक मक्खू की तरफ गांव रुकने वाला में सतलुज दरिया पर बने धुस्सी बांध को मजबूत करते हुए। यहां पर पानी बांध के दूसरी तरफ लगभग 40 फुट गहरा खड़ा है । यहां पर हजारों एकड़ फसल पानी में बर्बाद हो चुकी है। बांध काफी कमजोर हो चुका है । जिसे दिन रात पक्का करने में मक्खू और आसपास के गांव के लोग लगे हुए हैं। उनकी सेवा करने के लिए गुरुद्वारों से लंगर आ रहा है। लोग रातभर प्लास्टिक के बैग मिट्टी से भरकर दरिया का बांध मजबूत करने में जुटे हैं। यहां से बांध टूटा है तो मक्खू और जीरा को नुकसान पहुंचता है।