फगवाड़ा के स्कूल आफ एमिनेंस में पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग की हिदायतों के अनुसार पेरेंट-टीचर मीटिंग तथा अभिभावकों की एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यापकों द्वारा माता-पिता की भागीदारी", यानी बच्चों की शिक्षा में माता-पिता की सक्रिय भूमिका के बारे में अभिभावकों के साथ विस्तृत विचार विमर्श किया गया। अभिभावकों और विद्यार्थियों को गेमज़ भी खिलाए गए जिसका सभी ने बहुत आनंद लिया। अभिभावकों ने अन्य पेरेंट्स को भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाने की अपील की। स्कूल की ओर से सभी अभिभावकों को रिफ्रेशमेंट भी दी गई।