फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट से गुजरने वाली लक्ष्मण नहर टूटने से आसपास के गांवों में भारी नुकसान हुआ है। नहर में करीब 20 फुट का फाड़ पड़ने से तेज़ी से पानी खेतों में फैल गया, जिससे लगभग 500 एकड़ में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों के अनुसार फसल को भारी नुकसान पहुंचा है और उनकी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद संबंधित विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों ने प्रशासन से तुरंत नहर की मरम्मत कराने, पानी का बहाव रोकने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।