सर्व नौजवान सभा फगवाड़ा और सर्व नौजवान वेलफेयर सोसायटी की तरफ से गरीब बुजुर्ग महिला की आंख का नि:शुल्क ऑपरेशन करवाया गया। सभा प्रधान सुखविन्द्र सिंह के नेतृत्व और प्रसिद्ध उद्योगपति जतिंदर सिंह कुंदी द्वारा प्राप्त आर्थिक सहयोग से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. तुषार अग्रवाल ने मोतियाबिंद से पीड़ित बुजुर्ग महिला विद्या देवी की आंख का सफल ऑपरेशन कर फोल्डेबल लेंस प्रत्यारोपित किया और उन्हें नई रोशनी प्रदान की। इस दौरान आयोजित समागम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएचओ सतनामपुरा इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) की प्रिंसिपल मैडम मीनू गुप्ता, जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में पंजाबी सभ्याचार प्रमोटर (यूएसए) जस्सी बंगा उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभा के महासचिव डा. विजय कुमार, प्रीतपाल कौर तुली पार्षद,समाज सेवक मदन लाल कोरोटनिया, उपप्रधान रविंदर सिंह राय, लैक्चरार हरजिंदर गोगना, आरपी शर्मा, जगजीत सेठ मैनेजर, नरेंद्र सिंह सैनी, गुरदीप सिंह तुली सीनियर आप नेता, विनोद भास्कर आप नेता, गुलशन कपूर, रणजीत सिंह बेदी, अनूप दुग्गल, सुधा बेदी, गुरजीत कौर, सुखप्रीत कौर आदि उपस्थित थे।