फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकोट में वर्ल्ड एड्स डे पर नर्सिंग छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 01 Dec 2025 01:13 PM IST

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को धर्मकोट में भाई घनैया एकता कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को एड्स के प्रति सचेत किया। रैली में कॉलेज की लगभग 300 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी स्लोगन और पोस्टर लेकर धर्मकोट के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए लोगों को एड्स की रोकथाम, सावधानियों और जांच की आवश्यकता के बारे में संदेश दिया। रैली का उद्देश्य समाज में एड्स से जुड़े भ्रम दूर करना और लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि हर वर्ष वर्ल्ड एड्स डे पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि युवा पीढ़ी और आम जनता दोनों में जागरूकता फैल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें