फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में जिले में जिप और समिति चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 14 दिसंबर को होंगे। मोगा जिले में नामांकन दाखिल करने के लिए वीरवार अंतिम दिन है। उम्मीदवार नॉमिनेशन फाइल करने पहुंच रहे हैं। अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी जगविंदरजीत सिंह गरेवाल ने बताया कि जिले में कुल 15 जिला परिषद और 101 पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनाव करवाए जाएंगे। मोगा जिले में कुल 5,64,268 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 3,02,760 पुरुष, 2,61,698 महिलाएं तथा 6 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मोगा जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करते हुए कुल 659 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। अब तक प्राप्त नामांकन जिला परिषद मोगा: 4 जोनों से 29 नामांकन पंचायत समिति मोगा 16 नामांकन पंचायत समिति बाघापुराना 42 नामांकन पंचायत समिति धर्मकोट 53 नामांकन पंचायत समिति कोट ईसे खां 46 नामांकन पंचायत समिति निहाल सिंह वाला से 11 नामांकन अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी डर, दबाव या लालच के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करें और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें