सोशल मीडिया की चकाचौंध से चमकी कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। कंचन कुमारी के अंतिम संस्कार में कोई नहीं पहुंचा। कमल कौर भाभी के नाम से मशहूर कंचन के सोशल मीडिया पर हजारों नहीं बल्कि लाखों फॉलोअर्स हैं। बावजूद उसके अंतिम संस्कार में तीन लोगों के अलावा चौथा शख्स कोई नहीं पहुंचा। यहां तक कि कोई रिश्तेदार भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ।