फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा बेचने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेंगे -डीएसपी

----- फिरोजपुर के डीएसपी मनजीत सिंह ने कहा कि नशा बेचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी ने बताया कि सीमावर्ती गांव गट्टी राजोके में आरोपी बूटा सिंह नशा बेचता था। नशा बेचने के आरोप में वो जेल में बंद था। हाल ही में वो जमानत पर जेल से बाहर आया है। उसके खिलाफ 2 किलो हेरोइन तस्करी का मामला भी दर्ज है। इसके खिलाफ नशा बेचने की कई शिकायतें भी पुलिस के पास पहुंची है। बूटा सिंह ने सरकार की जमीन पर कब्जा करके हवेली बनाई हुई है। उक्त हवेली को आज तोड़ दिया गया है। इस हवेली को नशा बेचकर की गई काली कमाई से बनाया गया था। डीएसपी ने बताया कि फिरोजपुर जिले में 1250 मामले एनडीपीएस के दर्ज किए गए थे। 1500 आरोपियों को काबू किया गया। इसके अलावा 231 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी, 1200 किलो चूरा पोस्त , 29 किलो अफीम व 10 लाख नशीली दवाइयां पकड़ी है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें