फगवाड़ा की नई दाना मण्डी, मोहन फास्ट फूड के पीछे सेंट्रल टाऊन में 20 व 21 फरवरी को आयोजित किए जा रहे चौथे श्री श्याम फागुन महोत्सव के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार को निशान यात्रा एवं पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। श्री खाटू श्याम जी सेवा संघ फगवाड़ा के चेयरमैन नवीन उप्पल (डिंपल) तथा अध्यक्ष विनीत गर्ग की देखरेख में आयोजित की गई निशान यात्रा एवं पालकी यात्रा कीर्तन स्थान से आरम्भ होकर प्रमुख बजारों से होते हुए वापिस कीर्तन स्थल पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा का गुणगान किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार उपाध्यक्ष, वरिंदर (काका जी), मुनीश गुप्ता (कैशियर), कमल कोशल (जनरल सेक्टर), अंकित गुप्ता (सरप्रस्त), संचित गुप्ता (सरप्रस्त), प्रेम मिश्रा, शिवम अरोड़ा, सनी आनंद, ललित शर्मा (लैबा), अमित खुराना तथा तन्नु भंडारी भी उपस्थित थे।