फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर साहिब जी शहीदी दिवस को लेकर कीरतपुर साहिब से आनंदपुर साहिब तक निकाला भव्य नगर कीर्तन

गुरु तेग बहादुर साहिब जी की अमर और लसानी शहादत को स्मरण करते हुए कीरतपुर साहिब से श्री आनंदपुर साहिब तक वेरागमयी नगर कीर्तन बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ सजाया गया। दिल्ली के चांदनी चौक से निकली सीस मार्ग यात्रा भी यहां आ पहुंची, जिसका संगतों ने भव्य स्वागत किया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अलावा निहंग जथेबंदियों और संत समाज के प्रमुख भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भी नगर कीर्तन में विशेष तौर पर शिरकत की। दल पंथ तथा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सजाए गए इस नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु संगतों ने पहुंचकर नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नंगे पांव प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी और जथेदार कुलदीप सिंह गर्गज्ज संगतों के साथ “सतिनाम वाहिगुरु” का जाप करते हुए नगर कीर्तन के साथ रवाना हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें