फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गन्डुरी नूंह से मुस्लिम राहत सामग्री फिरोजपुर लेकर पहुंचे

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Sep 2025 01:28 PM IST

फिरोजपुर बाढ़ पीड़ितों के लिए हरियाणा के गांव गन्डुरी नूंह (मेवात) से मुस्लिम भाई राहत सामग्री लेकर पहुंचें। उन्होंने हुसैनीवाला बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को राहत सामग्री बांटी। इस मौके गांव गन्डुरी नूंह निवासी मोहम्मद रिसाव ने कहा कि वह घर-घर से खाने पीने व पहनने की वस्तुएं इकट्ठी करके राहत सामग्री फिरोजपुर और लुधियाना के बाढ़ पीड़ितों के लिए लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी महिलाओं ने अपने जेवरात तक भी दिए हैं। ताकि पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा सके। इस मौके पर फिरोजपुर निवासी ईमान रहमत उल्लाह मौलवी ने कहा ये हमारे मुस्लिम भाई हैं जो फिरोजपुर राहत सामग्री लेकर पहुंचे हैं जो बाढ़ पीड़ितों में बाटी जाएगी। उन्होंने कहा हम खुदा से दुआ करते हैं कि हमारे देश में अमनशांति बनी रहे और पंजाब को इस आपदा से निकला जाए। सभी पंजाब के लोग सामान्य जिंदगी व्यतीत करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें