फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस की अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पांच लोगों पर केस दर्ज

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 05 Nov 2025 07:47 AM IST

मोगा जिले की धर्मकोट पुलिस ने अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक पोकलेन मशीन जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार, धर्मकोट थाना क्षेत्र के गांव मंझली में दरिया के किनारे अवैध खुदाई की शिकायत मिलने पर पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई 3 नवंबर की रात जिला माइनिंग अधिकारी गुरजिंदर सिंह, सहायक जिला माइनिंग अधिकारी लवप्रीत सिंह, और जूनियर इंजीनियर-कम-माइनिंग इंस्पेक्टर अनुभव सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में की गई। मौके से टीम ने एक हंडयूई कंपनी की पोकलेन मशीन जब्त की। जांच के दौरान यह पाया गया कि मशीन से दरिया बेड की अवैध खुदाई की जा रही थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें