फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन

डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत नशा तस्करी पर रोकथाम और समाज विरोधी तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत SSP मोगा अजय गांधी और एसपी हेडक्वार्टर संदीप सिंह की अगुवाई मे आज मोगा बस स्टैंडों पर विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक मोगा जिले के विभिन्न बस स्टैंडों पर चलाया गया। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह और एसएचओ सिटी बरुण कुमार के साथ 133 पुलिसकर्मियों की टीमें बनाकर हर आने जाने वाले यात्रियों की तलाशी ली गई साथ ही बस के अंदर और बस स्टैंड परिसर की दुकानों और टिकट काउंटरों पर भी चेकिंग की गई। एस पी (हेडक्वार्टर) संदीप सिंह ने बताया कि जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस सर्च ऑपरेशन चलाया गया उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि जिला मोगा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाए रखा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें