फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस का साधां वाला बस्ती में चलाया CASO ऑपरेशन, नशा तस्करों और संदिग्धों की हुई जांच

एसएसपी मोगा के निर्देशों के तहत मोगा पुलिस द्वारा नशों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज शाम सिटी साउथ क्षेत्र की साधां वाली बस्ती में विशेष CASO ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन की अगुवाई डीएसपी सिटी, एसएचओ सिटी साउथ तथा एसएचओ सदर ने की। अभियान के दौरान करीब 50 पुलिस कर्मियों ने बस्ती के विभिन्न हिस्सों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों की पहचान के लिए विशेष चेकिंग की गई। मोगा पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना, नशे की रोकथाम करना तथा असामाजिक और आपराधिक तत्वों में कानून का भय कायम रखना है। मोगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें