फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने 500 ग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्कर पकड़े

नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मोगा सीआईए स्टाफ ने वीरवार को गुप्त सूचना के आधार पर दो नशा तस्करों को 500 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। डीएसपी डी सुखअमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि सीआईए स्टाफ पुलिस पार्टी जब बस अड्डा अजीतवाल मेन हाईवे मोगा-लुधियाना पर गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर खास ने एएसआई अशोक कुमार को सूचना दी कि सरवन सिंह और हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा निवासी जिला तरनतारन, जो हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं, इस समय जिला मोगा में सप्लाई देने आए हुए हैं। ये दोनों व्यक्ति नथुवाला जदीद बस स्टैंड के पास बैठे ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया। डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली की मौजूदगी में आरोपियों की काले रंग की किट की तलाशी ली गई, जिसमें से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। डीएसपी रंधावा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना अजीतवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और उनसे बैकवर्ड/फॉरवर्ड लिंक संबंधी गहन पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें