फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने 150 ग्राम हेरोइन समेत दो नशा तस्कर किए गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिटी साउथ की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 150 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।थाना सिटी साउथ के एस.एच.ओ. पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान कोटकपूरा बाईपास मार्ग पर मौजूद थी। इस दौरान दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, जिनका पीछा कर पुलिस ने दोनों को काबू किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह और नरिंदर सिंह, दोनों निवासी फरीदकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि नशा तस्करी नेटवर्क से संबंधित और भी खुलासे किए जा सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें