मोगा पुलिस ने लूट के वारदात करने वाले एक गिरोहों के 2 सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हे जानकारी देते हुए एस एच ओ मोहिना हरबिंदर सिंह ने बताया कि 3 सितंबर 2025 को रात लगभग 10:30 बजे जगतार सिंह निवासी दोसांझ अपने स्कूटर नंबर PB-29 E-0843 पर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह तलवंडी भंगेरियां पुल के नीचे पहुंचा और दोसांझ गांव की तरफ मुड़ने लगा तभी पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने हाथापाई करते हुए पीड़ित की जैकेट की जेब से 20 हजार रुपये नकद और ऊपरी जेब से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस के पास सूचना मिलते ही तुरंद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना महीना में मामला दर्ज किया गया करके जांच के दौरान आसपास के CCTV कैमरे खंगाले पर आरोपियों की पहचान की गई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से लूटा गया 20 हजार रुपये नकद मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, ताकि आगे की पूछताछ में और भी खुलासे हो सके