पंजाब सरकार की "नशा मुक्त पंजाब" मुहिम के अंतर्गत मोगा धर्मकोट पुलिस धर्मकोट के कोट ई शेखा के कुछ ड्रग हॉटस्पॉट एरिया में शनिवार की सुबह 5 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक CASO ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई में डीएसपी धर्मकोट रामनदीप सिंह की अगुवाई में 100 पुलिस कर्मी शामिल थे। डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सबडिवीजन धर्मकोट के कोट ई शेखा के कुछ ड्रग हॉटस्पॉट एरिया को घेरा बंदी करके CASO ऑपरेशन चलाया गया कही संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और ठिकानों की तलाशी ली गई। साथ ही, कही संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा, "पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए आम लोगों का सहयोग आवश्यक है। यदि किसी को नशा तस्करी या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी हो, तो वे तुरंत मोगा पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 96568-96568 या सेफ पंजाब हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।