मोगा सीआईए स्टाफ ने दो अलग-अलग स्थानों से एक किलोग्राम हेरोइन और 2 मोटरसाइकिल सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मोगा के एसपी डी बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर निवासी पीटर नाम का व्यक्ति मोगा के दिल्ली कॉलोनी क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार होकर हेरोइन बेचने की फिराक में है।