फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में विधायक फौजा सिंह सरारी की पत्नी चरणजीत कौर सरारी ने अपनी पूरी टीम के साथ जरूरतमंद परिवारों से मिलकर लोहड़ी की खुशियां साझा कीं। गरीब व जरूरतमंद परिवारों को सर्दी से राहत देने के लिए मोजे, गर्म कोट और मिठाइयों के साथ रेवड़ी व मूंगफली वितरित की गई। चरणजीत कौर सरारी ने कहा कि लोहड़ी केवल पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और मानवता की सेवा का संदेश भी देती है। इस मौके पर यूथ ब्लॉक प्रधान जोगा सिंह, रामपाल आज़ाद ब्लॉक प्रधान, लड्डू सरपंच, गुरप्रीत सिंह स्वाह वाला, गुरमेझ सिंह फौजी, नीलू वाधवा और गुरसेवक सिंह रामगढ़िया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने आम आदमी पार्टी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।