फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में विधायक ने तहसील कार्यालय में लिया इजी रजिस्ट्री प्रणाली का जायजा

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 21 Jul 2025 06:49 PM IST

फिरोजपुर में देहाती विधायक रजनीश दहिया ने सोमवार को तहसील ऑफिस का दौरा किया। दहिया ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई इजी रजिस्ट्री प्रणाली का वे जायजा लेने पहुंचे हैं। रजिस्ट्री करवा रहे लोगों से बातचीत कर पूछा कि उनको रजिस्ट्री करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। उक्त प्रणाली के जरिए सरकार लोगों के व्हाट्सएप पर जमीन के रजिस्ट्री व अन्य जमीनी कामकाज की जानकारी उपलब्ध करवा रही है। इसके अलावा डीसी दफ्तर में बने सेवा केंद्र का भी दौरा किया । वहां पर मौजूद लोगों से बातचीत की कि उन्हें सेवा केंद्र में कामकाज करवाने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं आ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें