फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में विधायक दहिया की कार हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 03 Aug 2025 11:45 AM IST

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में शनिवार को फिरोजपुर देहाती विधानसभा हलके के विधायक रजनीश दहिया की कार एक लावारिस पशु से टकराकर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कार एक दुकान से जा टकराई। कार का टायर भी फट गया था। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि विधायक बाल बाल बच गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोगों ने बताया कि जीरा में लोग गायों का दूध लेने के बाद उन्हें क्षेत्र में लावारिस छोड़ देते हैं। इसी कारण पशुओं से वाहन टकराते हैं। इसी वजह से कई सड़क दुघर्टनाओं में लोग जान गवा चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें