फिरोजपुर शहर स्थित दाना मंडी में शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने धान की खरीद शुरू करवाई। आज किसान धान लेकर मंडियों में पहुंचे हैं। आज मंडी में पहुंचे धान में 15 फीसदी नमी थी। उक्त धान को खरीदा गया। भुल्लर ने कहा कि पांच सरकारी खरीद एजेंसियां मंडी में धान की खरीद कर रही हैं। अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि किसान और आढ़तियों को कोई भी परेशान नहीं आने दी जाए। फिरोजपुर विधान सभा क्षेत्र में 18 मंडी स्थापित की हैं और इन सभी में पूरे प्रबंध किए गए हैं। धान आने लगा है और 5 दिन के अंदर और धान की आमद शुरू हो जाएगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि किसानों की कुछ समस्याएं मौके पर ही देखकर उनका निपटारा किया जाएगा। पंजाब में धान की खरीद पर मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो पिछले साल शैलर वालों ने 200 से ढाई सौ रुपये काट लगाई थी। ऐसा इस साल नहीं होने देंगे।यदि कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को भी पूरा ध्यान रखने के लिए कहा गया है।