फिरोजपुर के गांव झोक हरिहर स्थित करमसर साहिब गुरुद्वारा में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की अगुवाई में किसान मजदूर जत्थेबंदी की बैठक हुई। इसमें लैंड पूलिंग, चिप वाले स्मार्ट बिजली मीटर व अन्य मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह व प्रदेश प्रधान सुखविंदर सिंह का कहना है कि सरकार गांवों और शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने जा रही है। किसान जत्थेबंदी किसी के घर पर भी स्मार्ट मीटर नहीं लगाने देगी। सरकार बिजली का निजीकरण कर कॉरपोरेट के मालिकों को खुश कर रही है। सरकार की इस नीति को वह सफल नहीं होने देंगे।