फिरोजपुर रेल डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, फिरोजपुर की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नितिन गर्ग, अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, शाखा अधिकारियों एवं मुख्य कार्यालय अधीक्षकों ने भाग लिया । बैठक में मस्तराम मीना, सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी द्वारा चर्चाधीन तिमाही के दौरान राजभाषा विभाग द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई तथा कार्यसूची की मानक मदों पर विस्तार से चर्चा की गई । बैठक का उद्देश्य मंडल में सरकारी कामकाज में हिंदी प्रयोग को बढ़ावा देना था । वरिष्ठ अनुवादक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ ।